लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में अपने पांच साल के मासूम बेटे को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला फिर पिता ने जहर खाया

By भाषा | Updated: June 17, 2020 14:19 IST

शराब के कारण आदमी क्या के क्या कर जाता है। शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इतने में छोटा बच्चा मां से लिपट गया और पिता ने मासूम की जान ले ली। खुद भी जहर खाकर खा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार की रात घनश्यामपुर गांव में रामबहादुर पटेल (32) शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी राधा के साथ मारपीट करने लगा।रामबहादुर अपने बेटे को घसीटकर एक कमरे में ले गया और वहां उसकी बेल्ट से पिटाई की, जिससे गले और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी।शर्मा ने बताया,‘‘ मासूम बेटे की मौत के बाद रामबहादुर ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

फतेहपुरः जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने पांच साल के मासूम बेटे की कथित रूप से बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सन्तोष शर्मा ने बुधवार को बताया, ‘‘सोमवार की रात घनश्यामपुर गांव में रामबहादुर पटेल (32) शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी राधा के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसका पांच साल का बेटा आयुष अपनी मां को बचाने के लिए उससे लिपट गया।’’

उन्होंने बताया,‘‘रामबहादुर अपने बेटे को घसीटकर एक कमरे में ले गया और वहां उसकी बेल्ट से पिटाई की, जिससे गले और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी।’’ शर्मा ने बताया,‘‘ मासूम बेटे की मौत के बाद रामबहादुर ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

उसके पिता सर्वेश पटेल की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया और गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रामबहादुर को सक्षम न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाई

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के उरइहा पुरवा गांव में कथित रूप से आर्थिक तंगी से परेशान होकर मंगलवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतर्रा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार सुबह उरइहा पुरवा गांव में बिसंडा थाना क्षेत्र के तकुली (हस्तम) गांव के रहने वाले युवक रामकेश (20) ने खेत की मेड़ में लगे बेर के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने मृतक के भाई रामअवतार के हवाले से बताया, " रामकेश अपनी दो मौसेरी बहनों की शादी समारोह में शामिल होने उरइहा पुरवा गांव आया था, और शादी में नेग न दे पाने और अच्छे कपड़े न होने की आत्मग्लानि के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।" परिजन के हवाले से तिवारी ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करता था और एक माह पहले ही घर लौटा था।"

मृतक के भाई रामअवतार ने पुलिस को बताया कि परिवार के ऊपर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है, इसी की अदायगी के लिए पैसे कमाने वह पंजाब गया था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन से काम बंद हो गया और वह गांव लौट आया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह