उत्तर प्रदेशः बसपा नेता के फार्महाउस में रात दो बजे छापेमारी, गौकशी के आरोप में 5 गिरफ्तार
By एएनआई | Published: July 27, 2019 01:23 PM2019-07-27T13:23:39+5:302019-07-27T13:23:39+5:30
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने रात के 2 बजे बसपा नेता के फार्महाउस पर छापा मारा और गौकशी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गौकशी की सूचना पर एक बसपा नेता के फार्म हाउस पर रात दो बजे छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच आठ लोग फरार हो गए।
गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनके नाम हैं- शकु, नन्हें ,जाहिद, औसफ और जुबेर। रिपोर्ट्स के मुताबिक फार्महाउस बहुजन समाज पार्टी की नेचा रुचि वीरा का है।
पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 8 लोग फरार हैं। पुलिस इस मामले में बसपा नेता की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
बिजनौर के एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया, 'पुलिस ने रात के 2 बजे फार्महाउस पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि बसपा नेता रुचि वीरा के फार्महाउस पर गौकशी हो रही है। पुलिस को मौके से दो कुंटल गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने 5 पांच तस्करो को गिरफ़्तार कर जेल में बंद कर दिया है।'
एसपी सिटी ने आगे बताया, 'फार्महाउस के मालिक की भूमिका भी जांच कर रहे हैं। अगर कुछ सबूत मिलता है तो उनके खिलाफ भी करवाई की जाएगी।'