लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दो पर मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: May 18, 2020 20:39 IST

उत्तर प्रदेश में क्राइम का मामला लगातार बढ़ रहा है। इस बीच सीएम के क्षेत्र गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की तलाश में लग गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह (40) अपने मित्र अजय राज सिंह द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने गए थे। अजय को बाबा राघव दास चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन लखनऊ रवाना होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

गोरखपुरःउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले स्थित शाहपुर इलाके में रात्रिभोज के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया यह घटना रविवार शाम को हुई।

बिहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह (40) अपने मित्र अजय राज सिंह द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने गए थे। वहां कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अजय को बाबा राघव दास चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन लखनऊ रवाना होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि अजय के भतीजे अभिषेक की शिकायत पर इस मामले में गोरखपुर के राप्ती नगर थाना इलाके के रहने वाले प्रवीण पांडे और विवेक पांडे नामक व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सवाल पर कि लॉक डाउन के बावजूद वह रात्रिभोज कैसे आयोजित की गई, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

आईटीआई छात्र ने संदिग्ध हालातों में जहर खाकर आत्महत्या की

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कादमा निवासी आईटीआई के छात्र ने संदिग्ध हालातों में जहर खाकर कर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र रविवार दोपहर से घर से गायब था और सोमवार को उसका शव गांव के बाहर सूखे पड़े जोहड़ में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

छात्र के पैरों पर चोट के भी निशान हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कादमा निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार पास के गांव बेरला के निजी आईटीआई में इलेक्ट्रेशियन का प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार दोपहर वह घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गया और सोमवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव गांव के बाहर बने सूखे जोहड़ में पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने जांच में पाया कि छात्र के पैरों पर चोट के निशान हैं और जहर की शीशियां पास ही पड़ी हुई थी। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि संजय रविवार दोपहर से घर से गायब था। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई परमवीर ने बताया कि छात्र द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?