लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Crime News: फंदे से गला घोंटकर बच्चे की बेरहमी से हत्या, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:56 IST

चित्रकूट जिले के मानिकपुर थानाक्षेत्र के अहिरी गांव में एक बच्चे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था।

Open in App

बांदा। चित्रकूट जिले के मानिकपुर थानाक्षेत्र के अहिरी गांव में एक बच्चे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की तहकीकात में पाया गया कि धन्नू डेढ़ हजार रुपये घर से लेकर अपने दोस्त के साथ साइकिल से परचून की दुकान का सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में उसे सरैयां गांव का विजय पाल मिला। चौधरी ने बताया कि विजय ने धन्नू के साथ गए उसके सहपाठी तथा एक और अन्य नाबालिग लड़के को साजिश में शामिल कर धन्नू के गले में कपड़े से फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया।

मुख्य आरोपी विजय के हवाले से चौधरी ने बताया कि धन्नू के पास से मिले डेढ़ हजार रुपये तीनों आरोपियों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिए। एएसपी ने बताया कि विजय और धन्नू के पिता का कुछ दिन पहले किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। संभवत: इसी का बदला लेने के लिए विजय ने हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

टॅग्स :हत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली