लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: पत्नी के चरित्र पर संदेह, ग्राम प्रधान ने गोली मार कर हत्या की, बेटी भी घायल

By भाषा | Published: April 09, 2020 4:12 PM

लॉकडाउन के बीच भी जिलों में अपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देविवाद बढ़ने पर रवीश ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।मिश्र ने बताया कि मां को बचाने आई उसकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

बहराइचःजिले रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के प्रधान ने अपनी पत्नी की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। बीच बचाव के दौरान गोली लगने से प्रधान की पुत्री घायल हो गयी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के प्रधान रवीश कुमार पांडे का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। मिश्र के अनुसार, प्रधान पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

विवाद बढ़ने पर रवीश ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मिश्र ने बताया कि मां को बचाने आई उसकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी है। खुशी को इलाज हेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कर बंदूक कब्जे में ले ली गयी है। आरोपी रवीश पांडे को हिरासत में लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबहराइचयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के वोटिंग में दिग्गज राजनीतिक घरानों की साख लगी है दांव पर

भारतWeather News: भीषण गर्मी से घर से निकलना मुश्किल, गर्मी का सितम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई शहर में तापमान 45 डिग्री से पार, बच के रहिए, जानें हालत

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

क्राइम अलर्टAshok Nagar Crime News: शर्मनाक और धिक्कार!, 65-60 वर्षीय दलित दंपति को खंभे से बांधा, मारपीट और जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, क्या है मामला

राजनीतिसरकार की प्राथमिकताओं में नहीं किसानों की समस्याएं, राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकानपुर में सिपाही का नर्स से प्रेम, संबंध बनाया, जब शादी की बात आई तो मौत के घाट उतारा

क्राइम अलर्टआंध्र प्रदेश में मनावता शर्मसार; कसाई ने गर्भवती कुतिया पर चाकू से किया वार, मौत

क्राइम अलर्टBareilly Crime News: साथ जिएंगे और साथ मरेंगे हम तुम!, हृदय गति रुकने से मौत से पति की मौत, दो दिन बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था...

क्राइम अलर्टअसम: पति की मार से पत्नी ने खोया आपा, कर दी पति की हत्या, शव को लगाई आग

क्राइम अलर्टChhattisgarh: छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 5 लोगों की बिछा दी गईं लाशें, हत्यारा भी उसी घर में लटका मिला