लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आंख ठीक होने की मन्नत पूरी न होने से खिन्न युवक ने की दो मंदिरों में जमकर तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2023 23:32 IST

मामले में बोलते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया है कि कैथवास के पिता की हार्डवेयर की छोटी-सी दुकान है, लेकिन आरोपी कोई काम नहीं करता है और यहां-वहां घूमता रहता है। चौबे ने बताया कि पुलिस ने कैथवास के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर मन्नत न पूरी होने पर एक युवक द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल: इंदौर के दो मंदिरों में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी से शुरुआती पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने भगवान से मन्नत मांगी थी कि बचपन में एक दुर्घटना में खराब हुई उसकी आंख ठीक हो जाए और वह यह प्रार्थना पूरी नहीं होने से खिन्न था। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे ने शुक्रवार को बताया कि हाल ही में रात के वक्त चंदन नगर और छत्रीपुरा के दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर प्रतिमा खंडित करने के मामले में शुभम कैथवास (24) को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसकी एक आंख बचपन में दुर्घटनावश कांच घुसने से खराब हो गई थी और उसने भगवान से मन्नत मांगी थी कि वह इस आंख को ठीक कर दें। 

आरोपी पहली नजर में मालूम हो रहा है ‘‘मानसिक रूप से अस्थिर’’- पुलिस

मामले में चौबे ने आगे कहा, ‘‘पूछताछ में कैथवास ने हमें बताया कि वह अपनी यह प्रार्थना पूरी नहीं होने से खिन्न था। हालांकि, हम मंदिरों में तोड़फोड़ के संवेदनशील मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी पहली नजर में ‘‘मानसिक रूप से अस्थिर’’ प्रतीत होता है। 

ऐसे में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कैथवास के पिता की हार्डवेयर की छोटी-सी दुकान है, लेकिन आरोपी कोई काम नहीं करता है और यहां-वहां घूमता रहता है। चौबे ने बताया कि पुलिस ने कैथवास के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है।  

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला