लाइव न्यूज़ :

यूपी: शौच के लिए गई महिला को जेठ ने दिखाया तमंचा, भांजे ने किया रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लूटा

By भाषा | Updated: December 10, 2019 13:31 IST

पुलिस के मुताबिक, महिला घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गयी थी। उसी समय उसके जेठ अश्विनी दुबे ने तमंचे का भय दिखाकर उसे कब्जे में ले लिया और बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी उसके भांजे आशीष उर्फ मोनू ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बांदा में भांजे ने अपनी मामी का रेप किया। जेठ ने बनाया महिला का वीडियो और वायरल करने की धमकी देकर लूटा।

उत्तर प्रदेश के बांदा से सटे फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से उसके भांजे द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने और जेठ द्वारा घटना का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

थरियांव थाना के थानाध्यक्ष (एसओ) उपेन्द्रनाथ राय ने मंगलवार को बताया कि 24 वर्षीय एक महिला द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार, “यह घटना 24 नवंबर की रात 11 बजे की है। उस समय महिला घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गयी थी। उसी समय उसके जेठ अश्विनी दुबे ने तमंचे का भय दिखाकर उसे कब्जे में ले लिया और बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी उसके भांजे आशीष उर्फ मोनू ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया है।

इस दौरान उसका जेठ मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाता रहा।” राय के अनुसार, “महिला का पति गुजरात में किसी निजी कंपनी में काम करता है और महिला अपने घर में अकेली थी।”

उन्होंने बताया, “बाद में महिला के जेठ ने कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर महिला से तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी हड़प ली।”

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को आशीष उर्फ मोनू के खिलाफ बलात्कार करने और महिला के जेठ अश्विनी के खिलाफ लूट व धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?