लाइव न्यूज़ :

यूपी: कारोबारी ने किया थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास, दरोगा निलंबित

By भाषा | Updated: July 19, 2019 13:19 IST

गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 55 फीसदी शरीर झुलसना बताया है। ऐसे में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में थाने के इंस्पेक्टर की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच टीपीनगर थाने से क्राइम ब्रांच को दे दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 55 फीसदी शरीर झुलसना बताया है।रंजीत सिंह लगातार बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना टीपीनगर थाने के सामने स्पोर्ट्स कारोबारी रंजीत सिंह के आत्मदाह करने के मामले में विवेचक सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया शताब्दीनगर सेक्टर पांच निवासी स्पोर्ट्स गुड्स के ट्रेडिंग कारोबारी रंजीत सिंह ने बुधवार रात टीपीनगर थाने के सामने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली थी।

गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 55 फीसदी शरीर झुलसना बताया है। ऐसे में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में थाने के इंस्पेक्टर की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच टीपीनगर थाने से क्राइम ब्रांच को दे दी गयी है।

स्पोर्ट्स गुड्स ट्रेडिंग कारोबारी रंजीत सिंह के परिजनों ने बताया कि रंजीत सिंह ने दिसंबर-2018 में टीपीनगर थाने में पीएनबी नवीन मंडी शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बैंक ने उनके खाते का स्टेटमेंट पार्टनर को दे दिया। इससे उन्हें कारोबार में कई लाख रुपये का घाटा पहुंचा।

रंजीत सिंह लगातार बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बुधवार रात उन्होंने इंस्पेक्टर को कई कॉल-मैसेज किए। जवाब नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर उन्होंने आग लगा ली। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने