लाइव न्यूज़ :

यूपी: 70 लाख हड़पने की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान ने किया सरेंडर, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 8, 2019 14:48 IST

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक लिंक रोड क्षेत्र के एटीएम से सीएमएस के कर्मचारियों द्वारा गबन कराए जाने का ये मामला है। एक ही थाने से सात पुलिसकर्मी के पास से  45 लाख 81 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह चौहान सस्पेंड के पहले गाजियाबाद की थाना लिंक रोड की थानाध्यक्ष थीं। लक्ष्मी सिंह चौहान के साथ 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाने में एसएचओ रहते हुए बरामदगी की रकम में से 70 लाख रुपये हड़पने की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान ने यहां की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। चौहान ने भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में आत्मसमर्पण करने की अर्जी दी थी। उनके वकील जगदीश पावटी ने बताया कि चौहान के साथ एक सिपाही धीरज भारद्वाज ने आज विशेष न्यायालय संख्या एक में आत्मसमर्पण कर दिया। 

अदालत ने आरोपी इंस्पेक्टर चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने चौहान और अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। चौहान के साथ सिपाही धीरज भारद्वाज ने भी मेरठ में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कुछ दिन पहले चौहान समेत सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी ने 22 अप्रैल को लिंक रोड थाने में कंपनी के कैश कस्टोडियन एजेंट राजीव सचान पर करीब 72.50 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज कराया था। जांच में मामला साढ़े तीन करोड़ रुपये के गबन का निकला। पुलिस ने 24 सितंबर की रात राजीव सचान को साथी आमिर के साथ गिरफ्तार कर उनसे 1.15 करोड़ रुपये बरामद किए थे लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने इसमें से लगभग 70 लाख रुपये कथित तौर पर हड़प लिये थे। 

शिकायत मिलने पर एसएसपी ने लिंक रोड की तत्कालीन एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभी के खिलाफ लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से सभी पुलिसकर्मी फरार चल रहे हैं। 

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत