लाइव न्यूज़ :

यूपी: संभल में रेप के बाद जिंदा जलाई गई नाबालिग की 9 दिन बाद मौत, पड़ोसी ने रेप के बाद केरोसिन तेल डालकर लगा दी थी आग

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2019 14:43 IST

21 नवंबर की को संभल के नखासा इलाके के सिरसी कस्बे में घर में अकेली मौजूद नाबालिग लड़की को पाकर पड़ोस का रहने वाला युवक जबरन घर में घुस गया था। जिसके बाद उसे घर से खींचकर उसका रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा गया है।  पीड़िता जब अस्पताल में भर्ती हुई थी तो 85 प्रतिशत तक जल चुकी थी। 

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रेप के बाद जलाई गई नाबालिग पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। पीड़िता के साथ 21 नवंबर को रेप किया गया था और 22 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता 9 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ रही थी। पीड़िता जब अस्पताल में भर्ती हुई थी तो 85 प्रतिशत तक जल चुकी थी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संभल के एएसपी आलोक जायसवाल ने बताया कि यह हादसा संभल के नखासा में हुआ था। पीड़िता को जलाने के लिए किरोसीन तेल का इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा गया है। 

जानें क्या है संभल रेप का पूरा मामला 

21 नवंबर की को संभल के नखासा इलाके के सिरसी कस्बे में घर में अकेली मौजूद नाबालिग लड़की को पाकर पड़ोस का रहने वाला युवक जबरन घर में घुस गया था। जिसके बाद उसे घर से खींचकर उसका रेप किया। घटना के वक्त किशोरी की मां पास के दुकान से दवा लेने गई थी। जब पीड़िता की मां घर लौटी तो उसने सारी बात बताई। सारी हकीकत जानने के बाद पीड़िता की मां ने हल्ला किया और आरोपी को इस बात की धमकी दी कि वह पुलिस के पास जाकर शिकायत करेगी। 

जब आरोपी को इस बात का पता चला कि पुलिस की कार्रवाई होने वाली है तो वह फिर पीड़िता के घर गया और केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को उसी रात संभल जिला अस्पताल लाया गया था जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। पीड़िता की आज 30 नवंबर को मौत हुई। 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?