लाइव न्यूज़ :

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ यूपी पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया, लगातार जारी है तलाश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 21, 2023 17:42 IST

पुलिस लगातार अफ्शा अंसारी की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। गाजीपुर और मऊ जनपद में दर्ज कई मुकदमों में फरार चल रही अफ्शा पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार और मऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफलुकआउट नोटिस जारी गाजीपुर और मऊ जनपद में अफ्शा अंसारी के खिलाफ दर्ज हैं कई मामलेगिरफ्तारी से बचने के लिए अफ्शा अंसारी छुपी हुई है

लखनऊ: माफिया पर शिकंजा कसने की कोशिशों में जुटी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अब मुख्तार अंसारी और उसके परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।  यूपी पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।  इससे पहले उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अफ्शा अंसारी छुपी हुई हैं और यही कारण है कि पुलिस को लुकआउट नोटिस जारी करना पड़ा है।

पुलिस लगातार अफ्शा अंसारी की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक उसका  कोई सुराग नहीं मिला है। गाजीपुर और मऊ जनपद में दर्ज कई मुकदमों में फरार चल रही अफ्शा पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार और मऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी पर पैसों की हेर फेर का मामला दर्ज है। अफ्शां पर आरोप है कि उसने  मऊ में विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया था। अफ्शां पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। बता दें कि माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई और उसकी हत्या के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर-प्रदेश सरकार ने यूपी में कुल 61 बड़े अपराधियों की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें मुख्तार का नाम भी शामिल है। 

इस लिस्ट में उन लोगों के नाम शामिल हैं जिन पर र हत्या, अपहरण, अवैध शराब कारोबार और अवैध संपत्ति जुटाने या कब्जाने के आरोप हैं। अब यूपी पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि इनके गैंग के खिलाफ कार्रवाई होगी, उनकी अवैध संपत्तियों को कब्जे में लिया जाएगा और आपराधिक नेटवर्क को भी तोड़ा जाएगा।

दूसरी तरफ अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद मुख्तार के भाई अफजाल ने उसकी हत्या की भी आशंका जताई है। दरअसल भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के मामले में 29 अप्रैल को गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में फैसला आना है। अंसारी को फैसला सुनाते वक्त कोर्ट में पेश होना होगा। ऐसे में उसके परिवार वाले मुख्तार की जान को खतरे में बता रहे हैं। फिलहाल मुख्तार यूपी की बांदा जेल में बंद है। मुख्तार के खिलाफ देशभर में 61 मामले दर्ज हैं, जिनमें 24 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला