लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: दशहरा के मेले में लगे स्टाल से दरोगा ने चुराया एलईडी बल्ब, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

By आजाद खान | Updated: October 16, 2022 11:11 IST

बताया जा रहा है कि यह घटना दशहरा के दौरान लगे एक मेले में घटी है। वीडियो के सामने आने के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के दरोगा को एलईडी बल्ब चोरी करते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसे चोरी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

UP Police LED Bulb Video: प्रयागराज के फूलपुर का एक सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है जिसमें यूपी पुलिस के एक दरोगा को एलईडी बल्ब चुराते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना दशहरे के मेले में घटी है। 

वीडियो के वायरल होने के बाद दरोगा पर कार्रवाई हुई है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले कानपुर में भी एक घटना घटी थी जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा सोते हुए शख्स के मोबाइल को चुराने का भी वीडियो वायरल हुआ था। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक दोरागा आता है और एक कमरे में लगे एलईडी बल्ब की ओर देखता है। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद वह एलईडी बल्ब को निकालता है और चुपके से अपनी जेब में रख लेता है। 

इसके बाद वहां घटनास्थल से चला जाता है। दरोगा को यह लगता है कि उसे कोई देख नहीं रहा है, लेकिन उसकी चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। 

क्या है पूरा मामला, दरोगा ने दी सफाई

जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज के दशहरे के मेले के दौरान घटी है। बताया जा रहा है कि मेले में तैनात उपनिरीक्षक यानी दरोगा घटनास्थ्ल पर जाता है और वहां से  एलईडी बल्ब चुराता है। 

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में दरोगी ने सफाई देते हुए कहा कि उसे ड्यूटी के दौरान झपकी आने लगी, इस कारण वह बल्ब को बन्द करने लगा। जब बल्ब का स्वीच नहीं मिला तो उसने बल्ब हो ही निकाल दिया। 

उसने यह भी कहा कि वह बल्ब को दुकान के बाहर रख कर चला गया था, लेकिन दरोगा की सफाई को किसी ने नहीं सुना और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?