लाइव न्यूज़ :

UP पुलिस ने मोबाइल फोन से भरा ट्रक लूटने वाले चार लुटेरों को किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: January 6, 2019 14:46 IST

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने थाना कासना क्षेत्र से अभिषेक गिरी, अजीत केडिया, यशवीर केडरा और सुभाष को गिरफ्तार किया है। 

Open in App

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस ने रविवार को चार कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए, एक हजार से ज्यादा स्मार्ट मोबाइल फोन और दो लग्जरी कारें बरामद की हैं। बताया जाता है कि इन लुटेरों ने थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र से विवो कंपनी के मोबाइल फोन से भरे ट्रक को कुछ दिन पूर्व ही लूटा था।

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने थाना कासना क्षेत्र से अभिषेक गिरी, अजीत केडिया, यशवीर केडरा और सुभाष को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विवो कम्पनी के लूटे हुए 1305 स्मार्ट मोबाइल फोन तथा दो महिंद्रा एक्सयूवी कारें बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में बरामद फोन की कीमत एक करोड़ 31 लाख रुपए बताई जा रही है। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र से विवो कंपनी के मोबाइल फोन से भरे ट्रक को कुछ दिन पूर्व ही लूटा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला