लाइव न्यूज़ :

Corona Virus: तांत्रिक ने झाड़-फूक से तैयार की ''कोरोना भगाओ ताबीज'', बेच रहा था 11 रुपये में,  गिरफ्तार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 15, 2020 10:48 IST

कोरोना वाले बाबा का पोस्टर लगवाने वाले व्यक्ति की पहचान जवाहर नगर निवासी अहमद के तौर पर की गई। अहमद के खिलाफ पांबदी की कार्रवाई के साथ ही धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वाले बाबा का पोस्टर-बैनर देख सभी थे हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार11 रुपये की ताबीज बेचेने वाले बाबा का मामला लखनऊ के वजीरगंज में प्रकाश में आया है

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को कुछ लोगों ने कमाई का जरिया भी बना लिया है। इस क्रम में एक बाबा बीते दिनों काफी चर्चा में रहा। तांत्रिक बाबा का दावा था कि उसकी दी हुई ताबीज से कोरोना दूर भाग जाएगा। जालसाज बाबा ने जगह-जगह अपने पोस्टर भी लगावाए थे। कई लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने जालसाज बाबा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तर प्रदेश में लखनऊ के वजीरगंज का है।

तांत्रिक के बारे में पूछे जाने पर संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा ने कई जगह कोरोना भगाने के बैनर व पोस्टर लगवाए थे। मामले की जानकारी मिलने पर पोस्टर लगवाने वाले व्यक्ति की पहचान जवाहर नगर निवासी अहमद के तौर पर की गई। अहमद के खिलाफ पांबदी की कार्रवाई के साथ ही धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुराने लखनऊ के डालीगंज के पास कोरोना वाले बाबा का बैनर-पोस्ट हर किसी को हैरान कर रहा था। बाबा का दावा है कि जिन लोगों के पास महंगा मास्क खरीदने के पैसे नहीं है। वह बाबा से 11 रुपये का ताबीज लेकर कोरोना वायरस को खत्म कर सकते हैं। हालांकि जब बाबा को फोन किया गया तो बातचीत के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके अलावा मड़ियांव इलाके में एक बाबा दस रुपये लेकर झाड़ फूंक के जरिए कोरोना वायरस खत्म करने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा शहर की पुरानी दरगाहों के आगे भी कोराना वायरस से लड़ने के ताबीज लोगों को बेचे जा रहे हैं। 

कोरोना का भय दिखाकर कुछ लोगों ने कमाई शुरू कर दी है। कई जगह बैनर पोस्टर लगाकर कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा किया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि वह किसी तरह के जादू टोने में न फंसे बल्कि मेडिकल साइंस से इस बीमारी से बचने के जो तरीके बताए हैं, लोगों को उस पर अमल करना चाहिए। साथ ही पांच वक्त की नमाज पढ़ने के दौरान पांच बार वुजू बनाना पड़ता है। इससे कोरोना वायरस दूर रहेगा। साथ अल्लाह से दुआ करें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई