लाइव न्यूज़ :

पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति-ससुर की गिरफ्तार के बाद हुए खुलासे

By भाषा | Updated: February 9, 2019 16:52 IST

यूपी नोएडा सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने महिला के पति मुजाहिद और ससुर आबिद को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अदालत में पेश किया गया।

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला की दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नामित दो अन्य लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जेवर के पुलिस उपाधीक्षक शरद चंद शर्मा ने बताया कि गांव मेहंदीपुर में रहने वाले मुजाहिद से 4 माह पूर्व दनकौर की रहने वाली हुस्न बानो की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की रात को हुस्न बानो का शव उसके घर पर पंखे से लटका मिला था। इस मामले में मृतका के पिता ने उसके पति मुजाहिद, ससुर आबिद, सास आमना और देवर मुशाहिद को नामित करते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज महिला के पति मुजाहिद और ससुर आबिद को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी देवर और सास फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना