श्मशान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

By पल्लवी कुमारी | Published: January 2, 2019 03:50 PM2019-01-02T15:50:53+5:302019-01-02T15:50:53+5:30

ईकोटेक-3 की थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि खैरपुर गुर्जर गांव निवासी संत्तु (27) ऑटो चलाता था। छह साल पहले उसकी शादी प्रिया से हुई थी। चार साल से पति-पत्नी का विवाद चल रहा था।

UP Noida 27 year man dead body found on trees | श्मशान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

श्मशान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश नोएडा शहर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दलित व्यक्ति का शव शमशान के पास पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ईकोटेक-3 की थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि खैरपुर गुर्जर गांव निवासी संत्तु (27) ऑटो चलाता था। छह साल पहले उसकी शादी प्रिया से हुई थी। चार साल से पति-पत्नी का विवाद चल रहा था।

चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह संत्तु का शव खैरपुर गांव के शमशान के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। संत्तु के परिजन उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

संत्तु के भाई पूरन ने हमारे संवाददाता को बताया कि संत्तु पत्नी को विदा कराने के लिए कई बार गाजियाबाद के विजयनगर स्थित उसके घर पर गया था। लेकिन पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करके उसे भगा देते थे। संत्तु मंगलवार को भी पत्नी को विदा कराने ही गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।

Web Title: UP Noida 27 year man dead body found on trees

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Noidaनॉएडा