लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी के बेटे ने जताई साजिश की आशंका, देर रात बांदा जेल पहुंची एंबुलेंस, कई ट्वीट कर अब्बास अंसारी ने उठाए सवाल

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 07:40 IST

मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने रविवार देर रात एक के बाद एक कई ट्वीट कर आशंका जताई कि उनके पिता के खिलाफ बांदा जेल में साजिश रची जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी की लखनऊ में आज होने वाली पेशी से पहले अब्बास अंसारी ने उठाए कई सवाल।इससे पहले कल रात मुख्तार अंसारी के वकील ने तबियत का हवाला देते हुए पूर्व विधायक को अदालत में पेश नहीं करने की अपील की थी।मुख्तार अंसारी पर कल ही बाराबंकी पुलिस ने एंबुलेंस मामले में गैंगस्टर मुकदमा भी दर्ज किया था

बांदा: बाहुबली मुख्तार अंसारी की लखनऊ में आज होने वाली पेशी से पहले रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक बेटे अब्बास अंसारी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंसारी ने कहा कि उनके पिता को स्थानीय प्रशासन आधी रात को साजिश के तहत बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की कोशिश में लगा रहा, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

देर रात बांदा जेल पहुंची बिना नंबर वाली इनोवा?

मऊ सदर से विधायक बने अब्बास अंसारी ने सबसे पहले ट्वीट किया कि 'साज़िश के तहत मेडिकल कैंसल करवा कर और फिर आधी रात को बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की ये कथित तैयारी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका पैदा कर रही है।'

इसके बाद उन्होंने दावा किया रात 12.30 बजे उच्च अधिकारी बिना नंबर वाली इनोवा गाड़ी से बांदा जेल पहुंचे हैं। फिर अंसारी ने रात करीब 1.20 सीएमओ के भी जेल के अंदर पहुंचने की बात कही। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया अधिकारी या सीएमओ कोई भी जवाब देने से बच रहे हैं।

इन सब ट्वीट के बाद उन्होंने तड़के एक और ट्वीट किया और कहा कि बांदा जेल के बाहर एंबुलेंस लाई गई है और तमाम हलचल पर प्रशासन मौन है।

दरअसल शत्रु संपत्ति फर्जी दस्तावेज मामले में लखनऊ कोर्ट में मुख्तार अंसारी की आज पेशी होनी है। इस मामले में रविवार रात अंसारी के वकील काजी शबिउर्रहमान ने जेल अधीक्षक बांदा को पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि बीमारी के चलते मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश नहीं किया जाए और वह उनकी तरफ से कोर्ट में पेश होकर सारी न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

इससे पहले कल मुख्तार अंसारी पर बाराबंकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एंबुलेंस मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले मऊ, गाजीपुर, लखनऊ और प्रयागराज के 12 दूसरे लोग भी नामजद हैं। सभी आरोपी इस प्रकरण में जेल भेजे जा चुके हैं।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए