लाइव न्यूज़ :

PM Modi-CM Yogi पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सरकारी शिक्षक पर हुई कार्रवाई, राजनीतिक दल के लिए प्रचार-प्रसार करने का भी लगा आरोप

By आजाद खान | Updated: March 12, 2022 08:56 IST

शिक्षक को हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक दल के लिए जनसंपर्क, जनसभा और प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का दोषी पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है।अभद्र टिप्पणी करने वाले एक सरकारी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है।

प्रयागराज: जिले के एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं शिक्षक पर यह भी आरोप है कि वह एक सरकारी शिक्षक होते हुए भी आदर्श आचार संहिता का धज्जियां उड़ाता रहा और बिते विधानसभा चुनाव में एक पार्टी के लिए जमकर प्रचार भी किया है। शिक्षक पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा सजाए गए स्टेजों पर जाने और उसमें शामिल होने का आरोप लगा है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला जिले के बहरिया विकास खंड में कंपोजिट विद्यालय का है। यहां कार्यरत सहायक अध्यापक अजीत यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, अजीत यादव को हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक दल के लिए जनसंपर्क, जनसभा और प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का दोषी पाया गया। इस पर उन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार करने का आरोप लगा

आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने और सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद अजीत यादव को राजनीतिक व्यक्तियों के साथ मंच साझा करने और राजनीतिक प्रचार प्रसार करने का दोषी पाया गया है। साथ ही उन्हें संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का भी दोषी पाया गया है। 

वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों के मतदान से पूर्व एक राजनीतिक दल की जनसभा में अजीत यादव द्वारा प्रचार करने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का एक वीडियो सामने आया था जिसकी जांच करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके खिलाफ निलंबन की यह कार्रवाई की।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?