लाइव न्यूज़ :

यूपी: बिजनौर में सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 15:10 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अदालत में ही हत्या के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आई है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, हत्यारोपी सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजनौर में अदालत में ही हत्या के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस हमले में सीजेएम बाल-बाल बच गए और मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अदालत में ही हत्या के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आई है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, हत्यारोपी सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुआ था। जिस वक्त हत्यारोपी को गोली मारी गई, उस वक्त वह कोर्टरूम में ही मौजूद था।

बता दें कि बिजनौर में चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट अदालत (सीजेएम) में मंगलवार (17 दिसंबर) को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) नेता की हत्या के आरोपी की पेशी थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीन बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में हत्यारोपी की मौत हो गई। इस हमले में सीजेएम बाल-बाल बच गए और मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वारदात को अंजान देने के बाद तीनों आरोपियों ने खुद को सरेंडर कर दिया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजेएम अदालत में शाहनवाज नाम के हत्यारोपी के मामले में सुनवाई चल रही थी। शाहनवाज पर बसपा नेता अहसान अहमद और उसके भांजे की हत्या का आरोप लगा था। चश्मदीदों के मुताबिक, सुनवाई के दौरान अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 25 राउंड गोलियां चली होंगी। इस दौरान हत्यारोपी शाहनवाज की गोली लगने से मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाका छावनी में तब्दील गया। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया। कहा जा रहा कि अदालत का दरवाजा बंद कर आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। 

मृतक हत्यारोपी के तार मऊ के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े बताए जाते हैं। 

बता दें कि इसी वर्ष 28 मई को बसपा नेता अहसान और उसके भांजे शादाब की उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर कहा गया था तीन बदमाश बाइक से आए थे। उनके हाथ में मिठाई का डिब्बा था। डिब्बे में मिठाई की जगह हथियार छिपाए गए थे। मौके पर अहसान के मिलते ही बदमाशों ने पिस्टल से गोली चला दी थी। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?