लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: महाराणा प्रताप की जयंती पर जुलूस निकालने के मामले में 3 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:14 IST

महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रशासन से मंजूरी लिए बिना ही कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में सोमवार को छह व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है।

नोएडा: नोएडा जिले के थाना दादरी क्षेत्र के समाधी पुर गांव में लॉकडाउन का उल्लंघन करके महाराणा प्रताप की जयंती पर जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में नामजद 25 लोग अभी भी फरार हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम समाधी पुर में शनिवार की रात को कुछ लोग धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर जुलूस निकाल रहे थे।

उक्त जुलूस में ढोल नगाड़े के साथ लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में 24 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। डीसीपी ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने सोमवार को उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।  

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सोमवार को छह व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को 22 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए गए, जबकि 16 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में एक महिला समेत तीन लोग सेक्टर 66 के रहने वाले हैं। सेक्टर आठ में रहने वाला 40 वर्षीय युवक एवं सेक्टर 12 में रहने वाली 48 वर्षीय महिला व 53 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

आज छह व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 224 हो गई। वहीं 135 मरीज विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। 87 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि 452 लोगों को पृथकवास में रखा गया है। निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक कोविड-19 जांच के लिए 4,034 लोगों के नमूने लिए गए हैं। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह