लाइव न्यूज़ :

यूपीः फर्जी वसूली के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जमानत, 10 जनवरी को अगली सुनवाई

By भाषा | Updated: November 17, 2018 00:12 IST

इन मामलों में एक मामला 22 सितंबर, 2008 का था जिसमें मौर्य पर आरोप था कि उन्होंने दुर्गा पूजा के नाम पर एक फर्जी पैड छपवाकर वसूली की थी।

Open in App

प्रयागराज, 16 नवंबर (भाषा): एमपी-एमएलए न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तीन मामलों में आज जमानत दे दी। न्यायालय ने मौर्य के खिलाफ वारंट जारी किया था। एमपी-एमएलए न्यायालय के अधिवक्ता एस.एन. नसीम ने संवाददाताओं को बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ तीन मुकदमों की आज तारीख लगी थी। मौर्य ने न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल की थी जिसे न्यायालय ने मंजूर कर लिया।

उन्होंने बताया कि इन मामलों में एक मामला 22 सितंबर, 2008 का था जिसमें मौर्य पर आरोप था कि उन्होंने दुर्गा पूजा के नाम पर एक फर्जी पैड छपवाकर वसूली की थी। इस मामले में मौर्य पर 420, 467 और 468 धारा के तहत मुकदमा कायम हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी, 2019 को होगी।

न्यायालय परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, “सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए बहुत सारे मुकदमे हमारे खिलाफ लिखे गए थे। विशेष अदालत बनाए जाने के कारण इसकी निरंतर सुनवाई हो रही है।” 

उन्होंने कहा, “आज तीन ऐसे मामले थे जिसमें जमानत नहीं थी। हमारे वकीलों ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी की है और जब भी अदालत हमें आने के लिए कहेगी, हम आएंगे। हमारे खिलाफ कई ऐसे मुकदमे हैं जो साजिश के तहत लिखे गए और कुछ आंदोलन के कारण लिए गए।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर