लाइव न्यूज़ :

UP पुलिस ने 17 घंटे में खोज निकाला गोंडा से अगवा हुआ बच्चा, 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला भी गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2020 09:51 IST

गोंडा अपहरण केस: किडनैपर्स मास्क और सैनेटाइजर बांटने के बहाने आए थे, जिसके बाद उन्होंने कारोबारी के बेटे का अपहरण कर चार करोड़ की फिरौती मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे को सकुशल बरामद करने वाली संयुक्त टीम (यूपी पुलिस और एसटीएफ) को 2 लाख इमाम देने की घोषणा भी हुई है। एसटीएफ और पुलिस के साथ किडनैपर्स की देर रात मुठभेड़ हुई, जिसके बाद महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा किडनैप हुए एक छह साल के बच्चे को यूपी पुलिस ने 17 घंटे में खोज लिया है। बच्चे की किडनैपिंग मामले में महिला आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  एसटीएफ, पुलिस और किडनैपर्स के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जिसके बाग चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुई महिला ने 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। किडनैपर्स के पास से बच्चे को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों सूरज पांडेय, छवि पांडेय, राज पांडेय, और उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

शुक्रवार को 6 साल के बच्चे का सैनेटाइजर और मास्क देने के नाम पर हुआ अपहरण

शुक्रवार ( 24 जुलाई) को गोंडा में एक बीड़ी व्यवसायी के 6 वर्षीय बेटे को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। किडनैपर्स ने बच्चे के सामने सैनेटाइजर और मास्क देने का बहाना कर आए थे। किडनैपिंग के बाद बच्चे के पिता को किडनैपर्स ने फोन कॉल किया और 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। 

किडनैपर्स ने बच्चे के पिता को धमकी भी दी कि अगर इसकी सूचना पुलिस को गलती से भी दी तो वह बच्चे की हत्या कर देंगे। लेकिन बच्चे के परिवार वालों फौरन मामले की शिकायत पुलिस को दी। बच्चे को किडनैप बदमाशों ने कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के गाड़ी बाजार के पास से किया था। 

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपी (तस्वीर- ANI)

ऐसे गिरफ्तार हुए चारों आरोपी 

शिकायत के बाद फौरन यूपी पुलिस और यूपी एसटीएफ अलर्ट हो घई। गोंडा जिले की सारी सीमाए (बॉर्डर) सीच कर दी गईं। यूपी बॉर्डर पर भी अलर्ट कर दिया गया। ताकि किडनैपर्स बच्चे को लेकर भाग ना सकें। अपहरण की वारदात सामने आने के कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस ने इस मामले की सुलझा लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने किडनैपिंग के 17 घंटे में ही बच्चे को खोज निकाला है। 

एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया, आज सुबह (25 जुलाई) पारा गांव में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई। अपहरणकर्ता बच्चे को गाड़ी से कहीं और ले जाना चाह रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में 2 बदमाश घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से एक पिस्टल और 2 तमंचे बरामद हुए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोंडाउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए