लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: बच्चे के अपहरण एवं हत्या मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ की गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: July 29, 2020 19:59 IST

गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में 14 साल के बलराम गुप्ता का रविवार को अपहरण करने के बाद सोमवार को उसकी हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों का कहना था कि बच्चे को छुड़वाने के लिये अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ रूपये की फिरौती मांगी थी।बच्चे के पिता महाजन गुप्ता परचून और पान की दुकान चलाते हैं।इससे पहले पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों दयानंद राजभर, अजय गुप्ता और निखिल भारती को गिरफ्तार किया था।

गोरखपुरजिले के पिपराइच इलाके में अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से अपहरण में इस्तेमाल स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगो में नितिन चौहान, अजय चौहान, अभिषेक चौहान और शिव कुमार शामिल हैं।

इस तरह इस मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं और अभी एक और की तलाश जारी है। गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में 14 साल के बलराम गुप्ता का रविवार को अपहरण करने के बाद सोमवार को उसकी हत्या कर दी गयी थी।

परिजनों का कहना था कि बच्चे को छुड़वाने के लिये अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ रूपये की फिरौती मांगी थी। बच्चे के पिता महाजन गुप्ता परचून और पान की दुकान चलाते हैं। इससे पहले पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों दयानंद राजभर, अजय गुप्ता और निखिल भारती को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

पुलिस ने अपहरण कर्ताओं को मोबाइल सिम बेचने वाले रिंकू गुप्ता और नितेश पासवान को भी गिरफ्तार किया था। इसी सिम से बच्चे के घर वालों से फिरौती मांगी गयी थी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह