लाइव न्यूज़ :

UP Crime: पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, देवर से दिल का दौरा पड़ने की कही बात, पीएम रिपोर्ट के बाद सामने आई सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 19:09 IST

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गयी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गयी थीपत्नी शिवानी ने अपने देवर पीयूष को फोन कर बताया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा हैदीपक और शिवानी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गयी थी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि, “रेलवे कर्मचारी दीपक (30) चार अप्रैल को नजीबाबाद के आदर्शनगर में अपने किराए के घर में मृत पाये गये। उनकी पत्नी शिवानी ने अपने देवर पीयूष को फोन कर बताया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।” 

उन्होंने बताया कि जब तक पीयूष अस्पताल पहुंचा, तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने संदेह जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अधिकारी ने बताया, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि दीपक की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। इस खुलासे के बाद हमने शिवानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।” वाजपेयी ने दीपक की मौत के सिलसिले में शिवानी से पूछताछ किये जाने की पुष्टि की। 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि दीपक और शिवानी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उनकी छह महीने की एक बेटी भी है। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :यूपी क्राइमबिजनौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला