लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से रेलकर्मी ने की आत्महत्या, आइसोलेशन वार्ड में झूल गया फंदे से

By भाषा | Updated: April 29, 2020 15:17 IST

फिरोजाबाद जिले के टूंडला इलाके में अपने वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने के बाद एहतियातन पृथक रखे गये एक रेलकर्मी ने बुधवार को पृथक-वास केन्द्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि टूंडला स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय ओम प्रकाश ने एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित पृथक-वास केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देटूंडला इलाके में अपने वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने के बाद एहतियातन पृथक रखे गये एक रेलकर्मी ने बुधवार को पृथक-वास केन्द्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।ओम प्रकाश को उनके वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये के कारण उनके सम्पर्क में आने के संदेह में 20 अप्रैल को एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्र में पृथक रखा गया था।

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले के टूंडला इलाके में अपने वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने के बाद एहतियातन पृथक रखे गये एक रेलकर्मी ने बुधवार को पृथक-वास केन्द्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि टूंडला स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय ओम प्रकाश ने एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित पृथक-वास केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश को उनके वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये के कारण उनके सम्पर्क में आने के संदेह में 20 अप्रैल को एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्र में पृथक रखा गया था। टूंडला के उपजिलाधिकारी के. पी. सिंह तोमर ने बताया कि 23 अप्रैल को ओम प्रकाश का नमूना जांच के लिये भेजा गया था, मगर किसी कारण से सही परिणाम नहीं आ सका। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए दोबारा नमूना भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। इस बीच उनके आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के बारे में सैफई हॉस्पिटल से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है।

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले, आंकड़ा 2053 पहुंचा, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले सामने आये, इस तरह राज्य में कोविड-19 से संक्रमण का मामला बढ़कर 2053 पर पहुंच गया। तीन व्यक्तियों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डा. विकासेंदु अग्रवाल द्वारा मंगलवार शाम जारी बयान में कहा गया कि ‘‘मंगलवार को 66 नये कोरोना संक्रमित मामले प्रकाश में आये इस तरह प्रदेश के 60 जिलों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2053 हो गयी है। दो रोगियों की मौत आगरा में जबकि एक व्यक्ति की मौत कानपुर में हुई है।’’ उन्होंने बताया सबसे ज्यादा संक्रमित मामले आगरा से 17, वाराणसी से 12, कानपुर नगर से आठ, मुरादाबाद तथा लखनऊ से पांच पांच हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?