लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: एक्शन मोड में यूपी एटीएस, आईएसआईएस के चार आतंकी को किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: November 12, 2023 12:03 IST

यूपी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को दीपावली के मौके पर बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े 4 आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह सभी चार आतंकी के तार अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े 4 आतंकी को गिरफ्तार किया है एटीएस ने आतंकियों के पास से आईएसआईएस लिटरेचर, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जब्त किया हैदेश में शरीया कानून को लागू करने के लिए लोगों को आईएसआईएस से जोड़ने का काम कर रहे थे

4 Isis Terrorists Arrested: यूपी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को दीपावली के मौके पर बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े 4 आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह सभी चार आतंकी के तार अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े थे। एटीएस द्वारा इनकी पहचान राकिब इमाम, नवेद सिद्दकी, मो. नोमान और मो. नाजिम के तौर पर हुई है। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, जिन चार आतंकी को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

इनमें राकिब इमाम(29) बीटेक और एमटेक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की है। नावेद सिद्दकी(23) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीएससी पढ़ रहा था। मो.नोमान(27) बीए(ऑनर्स) की पढ़ाई और 23 वर्षीय मो.नाजिम ने स्नातक की पढ़ाई की है। यूपी एटीएस ने राकिब इमाम को अलीगढ़ से और बाकी अन्य आतंकी को संभल से गिरफ्तार किया है।

यूपी एटीएस द्वारा जारी रिलीज में बताया गया है कि एटीएस ने आतंकियों के पास से आईएसआईएस लिटरेचर, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जब्त किया है। मालूम हो कि एटीएस ने इससे पहले अलीगढ़ से आईएसआईएस के दो आतंकी अब्दुला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर छत्तीसगढ़ से वजीहउद्दीन को गिरफ्तार किया। वहीं, इनकी निशानदेही पर चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।

लोगों को आईएसआईएस से जोड़ने का काम कर रहे थे

एटीएस ने बताया है कि जिन आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। वह देश में शरीया कानून को लागू करने के लिए लोगों को आईएसआईएस से जोड़ने का काम कर रहे थे। इस काम को आतंकी गोपनीय जगहों से ऑपरेट कर रहे थे। साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी किया जा रहा था।

देश विरोधी षडयंत्र कर रहे थे

यूपी एटीएस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आतंकी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संगठन की बैठकों में एक दूसरे के संपर्क में आए। यही से अन्य को आतंकी संगठन से जोड़ने का काम शुरू किया गया।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?