लाइव न्यूज़ :

पत्नी सीमा की हथौड़े से प्रहार कर हत्या, पति का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 20:11 IST

Unnao: सीमा के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने राजेश, उसके माता-पिता, भाइयों और बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था और ससुराल पक्ष के कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी, पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि राजेश समेत कई लोग फरार थे। ग्रामीणों ने राजेश का शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Unnao: उन्नाव जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी का शव बृहस्पतिवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गंगाघाट थाना इलाके के लालतखेड़ा गांव के राजेश के रूप में हुई है, जिसका शव पास के आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिला। अधिकारियों ने बताया कि राजेश ने मंगलवार रात घरेलू झगड़े के दौरान अपनी पत्नी सीमा की कथित तौर पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया।

सीमा के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने राजेश, उसके माता-पिता, भाइयों और बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था और ससुराल पक्ष के कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि राजेश समेत कई लोग फरार थे। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह राजेश का शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक यादव ने कहा, “राजेश दहेज हत्या के एक मामले में वांछित था। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी जान दे दी।” सीमा के पिता राम कुमार ने आरोप लगाया कि राजेश शराब का आदी था और अक्सर उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। दंपति के परिवार में उनके दो बेटे सार्थक (पांच) और नमन (चार) हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?