लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप मामला: मृतका के परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने की जिद पर अड़े, अंतिम संस्कार रोका

By भाषा | Updated: December 8, 2019 10:57 IST

उन्नाव रेप पीड़िता की बहन ने मीडिया के सामने कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी हमारे घर आएं और इस घटना पर कार्रवाई की ठोस आश्वासन दें।  आपको बता दें कि दिल्ली के एक अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता की शनिवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है।

जिंदा जला दी गई उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के परिजन ने कहा है कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते। पीड़िता के अंतिम संस्‍कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी। पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्‍काल फांसी दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता की शुक्रवार देर साथ दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। 

आपको बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता की बहन ने मीडिया के सामने कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी हमारे घर आएं और इस घटना पर कार्रवाई की ठोस आश्वासन दें।  आपको बता दें कि दिल्ली के एक अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता की शनिवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का भाई अन्य रिश्तेदारों के साथ रात 9.00 बजे के बाद शव लेकर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही पीड़िता के रिश्तेदारों के बीच खलबली मच गई। घर, रिश्तेदार व आस-पास को लोग वहां जमा हो गए। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी।

अंतिम संस्कार को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र पांडे ने कहा, “इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। वरिष्ठ अधिकारी और साथ ही दो मंत्री, जिन्हें मुख्यमंत्री ने भेजा था, अंतिम संस्कार होने तक गाँव में ही रहेंगे। ”

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो