लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप-आग कांड: पीड़िता की हालत गंभीर, दिल्ली भेजे जाने की संभावना

By भाषा | Updated: December 5, 2019 15:03 IST

सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि पीड़िता को 90 फीसदी जली अवस्था में सुबह करीब सवा दस बजे इलाज के लिए लाया गया। उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है। उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़िता को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल भेजा जा सकता है।इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने बताया है कि वह 90 फीसदी तक जल गई है और उसकी हालात बहुत गंभीर है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़िता को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल भेजा जा सकता है। सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) डॉ. आशुतोष दुबे ने 'भाषा' को बताया कि ''पीड़िता को 90 फीसदी जली अवस्था में सुबह करीब सवा दस बजे अस्पताल लाया गया। उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है। उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।''

उनसे जब पूछा गया कि पीड़िता को क्या दिल्ली भेजे जाने की संभावना है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ नही कह सकता हूं, इस बारे में प्रदेश शासन फैसला लेगा।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम बेहतर इलाज प्रबंधन में लगी है। दुबे ने बताया कि पहली नजर में पीड़िता को देखने से लगता है कि उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है, बाकी यह जांच का विषय है।

वहीं उनसे पीड़िता के परिवार के अस्पताल में नजर न आने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले में एक बलात्कार पीड़िता (20) को बृहस्पतिवार तड़के पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार वारदात बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?