लाइव न्यूज़ :

उन्नावः महिला से जबर्दस्ती मामले में चार गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले मुंह छिपाते फिरे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 17:00 IST

पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला है वीडियो ढाई माह पुराना है। पीड़ित महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Open in App

उन्नाव, 7 जुलाईः उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही जेल में है। पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि इस मामले में त्वरित और कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि उसमें दिख रहे सभी युवक उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के बाबा खेड़ा के निवासी हैं। उनमें से आकाश को चोरी के मामले में पिछली चार जुलाई को पुलिस ने जेल भेजा था। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी थी।

कुमार ने बताया कि इस मामले में विपिन, पवन, रितिक, आकाश, विमल और राहुल के साथ दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस की पकड़ से बाहर बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। इससे पहले पुलिस ने पीड़ित महिला की पहचान कर उसके बयान दर्ज किए थे। उसका मेडिकल टेस्ट भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः- अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर मामा ने सगी भांजी को दिया जिंदगी भर का दर्द!

वायरल हुए इस वीडियो में देख सकते हैं कि तीन दरिंदे एक महिला से जबरदस्ती घर से उठाकर एक सुनसान जंगल में लाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहे है।वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कि कैसे तीनों दरिंदे बेशर्मी से उस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं और महिला गिड़गिड़ा कर अपनी इज्जत की भीख मांग रही है।

Agency Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोviral video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली