लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप केस: कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गवाह का शव, राहुल गांधी ने उठाया था 'रहस्यमयी' मौत पर सवाल

By भाषा | Updated: August 26, 2018 07:45 IST

पुलिस ने बताया कि 'यूनुस के परिजन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आये थे लेकिन उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले आया गया ताकि उनकी समस्यायें जानकर उसे जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके।

Open in App

लखनऊ/ उन्नाव, 25 अगस्त (भाषा) उन्नाव बलात्कार मामले के गवाह यूनुस का शव आज रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। उसकी मौत कुछ दिन पहले कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी । 

उन्नाव के एडीएम बीएन यादव ने आज रात पीटीआई भाषा को फोन पर बताया कि ' युनूस का शव आज रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। कब्र से शव निकालने का काम मुस्लिम धर्म गुरु काजी साहब की देख-रेख में किया गया।’’ 

इससे पहले दिन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यूनुस के परिजनों से मुलाकात की थी और उनसे पोस्टमार्टम के लिये शव निकालने की अनुमति मांगी थी । 

इस बीच लखनऊ में यूनुस के परिजन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए पहुंचे।

गौतमपल्ली पुलिस थाना के प्रभारी विजय पांडे ने बताया कि 'यूनुस के परिजन आज मुख्यमंत्री से मिलने आये थे लेकिन उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले आया गया ताकि उनकी समस्यायें जानकर उसे जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके।

राहुल गांधी ने उठाया था सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर उसकी मौत को ‘रहस्यमयी’ और शव को जल्दबाजी में दफनाए जाने की बात कही थी। 

हालांकि परिवार का कहना है कि यूनुस की मौत लीवर संबंधी बीमारी के चलते हुई थी।

यूनुस के भाई जान मोहम्मद ने आज यहां पत्रकारों से कहा था, 'प्रशासन हम पर दबाव बना रहा है। हम नहीं चाहते कि कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाये क्योंकि यह शरीयत के खिलाफ है।' 

गौरतलब है कि उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कथित संलिप्तता वाले बलात्कार और हत्या के मामले के एक गवाह की 23 अगस्त को कथित तौर पर बीमारी से मौत हो गई थी।

यूनुस कथित बलात्कार पीड़िता के पिता को भाजपा विधायक के भाई तथा अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का गवाह था। 

पीड़िता के चाचा ने बुधवार को पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। 

गवाह के भाइयों ने दावा किया था कि पीड़िता के चाचा ने कहा था कि अगर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हो जाएंगे तो उन्हें 10-12 लाख रुपये मिलेंगे। 

(फीचर इमेज- उन्नाव गैंगरेप के मुख्य आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर)

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार