लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद मृतका को जहाज से ले जाया जाएगा घर, गृह नगर में किया जाएगा अंतिम संस्कार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 7, 2019 01:49 IST

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने देर रात को अपनी आखिरी सांस ली। पीड़िता का निधन कार्डिस्ट अटैक के कारण हुआ है। पीड़िता बुरी तरह से जल गई थी

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया है।पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था।

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया है। पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 90 फीसदी जल चुका था।

सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है।पीड़िता का इलाज करने वाले डॉ. शलभ ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी तक जल चुकी थी। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

मृतका को जहाज के जरिए उनके घर उन्नाव ले जाया जाएगा। जहां पर उसका दाह संस्कार किया जाएगा। मृतका का दाह संस्कार शनिवार को गृहनगर में किया जाएगा।

बता दें कि उन्नाव की रेप पीड़िता ने इसी वर्ष मार्च में अपने साथ हुए दरिंदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़िता के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। गुरुवार (5 दिसंबर)  को पीड़िता रेप मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली स्थित अदालत जा रही थी तभी रास्ते में बिहार इलाके में मुख्य आरोपी समेक पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पांचों आरोपियों ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग के लपटों के साथ पीड़ता चीखती हुई भागी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक भागी और पुलिस थाने पहुंची। मामला मीडिया में आने के बाद वारदात को लेकर शासन और प्रशासन सक्रिय हुए।

दोपहर तक पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को दबोच लिया। तब तक देशभर से मामले पर प्रतिक्रियाएं आने लगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर घेरा। शाम को फैसला लिया गया कि पीड़िता को इलाज के लिए तुरंत लखनऊ से दिल्ली लाया जाए। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी और पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर होगा। 

बता दें कि उन्नाव का यह मामला हो या देश में कहीं घट रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों ने देशभर में एक गुस्से का महौल बनाया है। शुक्रवार की सुबह हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड माममे के सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आम लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए