लाइव न्यूज़ :

शक्तिवर्धक दवा की ओवरडोज लेकर 19 वर्षीय प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, रेप-बलात्कार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से मौत, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: November 14, 2022 18:44 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव का मामला है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सोमवार को बताया कि पिछली 10 नवंबर को कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवती का शव उसके घर में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि की गयी है।जांच में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को गलत पाया गया।व्हाट्सऐप चैट और अन्य विवरण को खंगालने के बाद रविवार को उसके प्रेमी रामबरन को गिरफ्तार किया।

उन्नावः उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 19 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि की गयी है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सोमवार को बताया कि पिछली 10 नवंबर को कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवती का शव उसके घर में मिला था। इस मामले में सुजीत और कुंवारा नामक दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को गलत पाया गया।

बाद में पुलिस और एसओजी ने युवती के व्हाट्सऐप चैट और अन्य विवरण को खंगालने के बाद रविवार को उसके प्रेमी रामबरन को गिरफ्तार किया। मीणा ने बताया कि रामबरन से सख्ती से पूछताछ करने पर पता लगा कि वह और मृत युवती एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। वह 10 नवंबर को शक्तिवर्धक दवा की ओवरडोज लेकर लड़की से मिलने गया था।

मीणा ने बताया कि वहां लडकी के विरोध के बाद भी उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबध बनाया था। इससे वह बेहोश हो गई और उसके निजी अंग से अधिक रक्‍तस्राव होने लगा। खून देखकर वह डरकर वहां से भाग गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्‍य प्रकाश ने बताया कि लड़की की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?