लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए मिली जान से मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2024 19:08 IST

बेगूसराय से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

पटना: कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने का मामला अभी सुर्खियों में था ही कि अब बेगूसराय से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अब तक इस संबंध में पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं आई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘अमजद 1531’ नाम से आए एक व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनको धमकी दी गई है। इस मामले में बाद हड़कंप का माहौल बन गया है। 

वहीं, धमकी मिलने के बाद गिरिराज सिंह ने इस मामले में बिहार के डीजीपी आलोक राज को जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें फोन कर धमकी दी गई है। बता दें कि हाल ही में गिरिराज सिंह ने अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा खत्म की है। इस यात्रा के दौरान वो अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहे। 

ऐसे में अब गिरिराज सिंह को धमकी दिए जाने के मामले ने सबको चौंका दिया है। केंद्रीय मंत्री को धमकी देने वाले के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबेगूसराय लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी