लाइव न्यूज़ :

देवरिया में जींस टॉप पहनने पर नाराज हुए चाचा और दादा-दादी, 17 साल की लड़की को पीटते-पीटते सिर की हड्डी तोड़कर मार डाला, शव को फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2021 19:02 IST

उत्तर प्रदेश का मामलाः परिजनों ने तरकुलवा थाना अंतर्गत देवरिया-कसया रोड पर पटनवा पुल से शव को फेंक कर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया। 

Open in App
ठळक मुद्देलोग सवरेजी खर्ग गांव के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।नेहा को पीटते वक्त उसके चाचा और दादा-दादी उसे लगातार अपशब्द कह रहे थे।

देवरियाः देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से जींस-टॉप पहनने की जिद करने पर एक किशोरी को उसके परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

 

आरोप है कि परिजनों ने तरकुलवा थाना अंतर्गत देवरिया-कसया रोड पर पटनवा पुल से शव को फेंक कर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह (शव) पुल की रेलिंग में फंस गया, जिसे मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया। महुआडीह थाना प्रभारी राम मोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृत किशोरी का नाम नेहा पासवान (17) और उसके पिता का नाम अमरनाथ पासवान है।

ये लोग सवरेजी खर्ग गांव के रहने वाले हैं। आरोप के मुताबिक कथित रूप से जींस और टॉप पहनने की जिद करने पर लड़की के परिवार वालों ने सोमवार को उसकी बुरी तरह पिटाई की। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की मां की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के जींस-टॉप पहनने के कारण ही उसके साथ मारपीट हुई, और उसी दौरान चोट लगने से सिर की हड्डी के टूट गई और उसकी मौत हो गई।

त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। इससे पहले लड़की के भाई विवेक ने संवाददाताओं को बताया था कि उसके चाचा और दादा-दादी ने उसकी बहन के कपड़े पहनने के ढंग से नाराज होकर उसे मारा-पीटा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विवेक के मुताबिक, नेहा को पीटते वक्त उसके चाचा और दादा-दादी उसे लगातार अपशब्द कह रहे थे। वे अक्सर नेहा के जींस पहनने को लेकर आपत्ति करते थे और उस दिन भी उन्होंने उसे जींस पहनने से कई बार रोका था। थाना प्रभारी ने बताया कि मां ने बच्ची के दादा-दादी परमहंस और भगवान देवी तथा टेंपो चालक हसनैन समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या की सजा) और 201 (अपराध के सबूत मिटाना) सहित अन्य में मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि टेंपो चालक और दादा-दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जींस पहनने की जिद पर परिवार के सदस्यों के नाराज होने की कहानी बहुत आश्वस्त करने वाली नहीं है। घटना का कारण कुछ और प्रतीत हो रहा है जिसे परिजन छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा