लाइव न्यूज़ :

घर में चाचा और 7 साल के भतीजे का खून से लथपथ मिला शव, पुलिस को इस बात का है शक

By भाषा | Updated: November 27, 2019 15:24 IST

पुलिस के मुताबिक मृतक संदीप मानसिक रूप से बीमार रहता था और परिवार के लोग उसका इलाज करा रहे थे। संगीप अपने भतीजे आर्यन को कल शाम घुमाने के लिये निकला था।

Open in App
ठळक मुद्देमौके से पुलिस ने चाकू और जहरीली दवा की शीशी बरामद किया है। घर के पास बने दूसरे घर के कमरे में दोनों का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र मे सात माह के बच्चे और उसके चाचा के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि मृतक ने पहले मासूम की गला काट कर हत्या की और बाद में खुद गला रेत कर आत्महत्या कर ली है । पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बुधवार को यहाँ बताया कि बीती रात विजयनगर गाँव के निवासी 22 वर्षीय संदीप और उसके सात माह के भतीजे आर्यन का शव घर के कमरे मे पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक संदीप मानसिक रूप से बीमार रहता था और परिवार के लोग उसका इलाज करा रहे थे। संदीप अपने भतीजे आर्यन को कल शाम घुमाने के लिये निकला था। देर रात तक जब वापस नहीं आया तो घर वालो ने तलाश शुरू की। घर के पास बने दूसरे घर के कमरे में दोनों का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे के गर्दन पर कटे का निशान पाया गया है और मृतक संदीप के शरीर पर भी कटे का निशान मिला है।

मौके से पुलिस ने चाकू और जहरीली दवा की शीशी बरामद किया है। वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जाँच कराई जा रही है। भाषा स अमृत शोभना शाहिद शाहिद

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला