लाइव न्यूज़ :

Ulhasnagar firing incident: वेंटीलेटर पर महेश, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने बरसाई गोलियां, उच्च स्तरीय जांच शुरू, आखिर क्या है विवाद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2024 15:41 IST

Ulhasnagar firing incident: मरीज महेश गायकवाड़ को दो फरवरी 2024 की रात को जुपिटर हॉस्पिटल लाया गया, उन्हें कई गोलियां लगी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसर्जरी के बाद वह गहन चिकित्सा इकाई में हैं।डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से उच्च स्तरीय जांच करने के लिए कहा है।अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ulhasnagar firing incident: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उल्साहसनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और एक स्थानीय शिवसेना नेता से जुड़ी गोलीबारी की घटना को ‘‘गंभीर’’ बताते हुए शनिवार को इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात को भूमि विवाद को लेकर ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक पुलिस थाने में शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं। महेश गायकवाड़ का इलाज कर रहे ठाणे के एक अस्पताल ने कहा कि शिवसेना नेता की हालत गंभीर है। अस्पताल ने शनिवार को अपने चिकित्सा बुलेटिन में कहा, ‘‘मरीज महेश गायकवाड़ को दो फरवरी 2024 की रात को जुपिटर हॉस्पिटल लाया गया, उन्हें कई गोलियां लगी थीं।

रात में तुरंत उनकी सर्जरी की गयी।’’ इसमें कहा गया, ‘‘सर्जरी के बाद वह गहन चिकित्सा इकाई में हैं और वेंटीलेटर (जीवन रक्षक उपकरण) पर हैं। उनकी हालत अभी गंभीर है और विशेष चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।’’

बुलेटिन में राहुल पाटिल नामक एक अन्य घायल व्यक्ति के संबंध में कहा गया है कि उसे भी गोली लगी है। उसका भी रात में ऑपरेशन किया गया और गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर है। फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह घटना गंभीर है और मैंने डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से उच्च स्तरीय जांच करने के लिए कहा है।

हर कोई कानून के समक्ष समान है चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो।’’ उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विधायक ने किन परिस्थितियों के तहत गोलियां चलायीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईThane Policeएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम