लाइव न्यूज़ :

उज्जैनः कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का पुत्र करण रेप केस में 6 माह से फरार, आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ, पलासिया थाने पहुंचे एमएलए 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2021 21:21 IST

नाटकीय घटनाक्रम के तहत उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल इंदौर के महिला थाने से सटे पलासिया थाने पहुंच गए और अफसरों से बंद कमरे में चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देफरार बेटे करण को जल्द ही पुलिस के सामने पेश करेंगे।गिरफ्तारी पर इनाम की रकम 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

इंदौरः मध्य प्रदेश में एक महिला नेता से कथित दुष्कर्म के मामले में उज्जैन जिले के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पिछले छह महीने से फरार बेटे करण की तलाश कर रही पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ की।

 

इंदौर के महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया, ‘‘हमने बलात्कार के आरोपी करण मोरवाल (30) की तलाश में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को एक स्थान पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।’’ शर्मा ने बताया कि करण के नहीं मिलने पर छोटे भाई शिवम को महिला पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई क्योंकि जांचकर्ताओं को लगता है कि उसे पता है कि बलात्कार का आरोपी कहां छिपा है।

अपने छोटे बेटे शिवम से पुलिस की पूछताछ के बीच नाटकीय घटनाक्रम के तहत उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल इंदौर के महिला थाने से सटे पलासिया थाने पहुंच गए और अफसरों से बंद कमरे में चर्चा की। चर्चा के बाद विधायक जैसे ही पलासिया पुलिस थाने से बाहर निकले, मीडिया ने उनसे उनके बड़े बेटे करण के छह महीने से फरार चलने के बारे में सवाल किए।

हालांकि, वह सिर्फ इतना कहकर थाने से तुरंत रवाना हो गए कि उन्हें मीडिया के सामने अपना पक्ष नहीं रखना है। कांग्रेस विधायक के थाने पहुंचकर पुलिस अफसरों से चर्चा के बारे में पूछे जाने पर महिला थाना प्रभारी शर्मा ने कहा, ‘‘विधायक ने हमें आश्वस्त किया है कि वह अपने फरार बेटे करण को जल्द ही पुलिस के सामने पेश करेंगे।’’

महिला थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि बलात्कार के आरोपी करण की गिरफ्तारी पर इनाम की रकम 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेपभोपालइंदौरउज्जैनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े