लाइव न्यूज़ :

उदयपुर: NIA कोर्ट के बाहर गुस्साई भीड़ ने कन्हैया लाल के हत्या के आरोपियों पर किया हमला, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2022 17:55 IST

आज सभी आरोपियों को जयपुर स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया गया जहां एनआईए कोर्ट ने चारों आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर एनआईए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देNIA कोर्ट ने चारो आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर भेजाजयपुर स्थित एनआईए कोर्ट में चारो आरोपियों को गिया गया था पेश

जयपुर:उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों पर शनिवार को जयपुर में एनआईए कोर्ट के बाहर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस की सुरक्षा के दौरान लोगों ने आरोपियों को निशाना बनाया।

इस दौरान पुलिस को भीड़ से चारो आरोपियों को निकालना मुश्किल हो गया था। इसके बाद पुलिस वाहन में चारों को बिठाया गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों को भीड़ से निकालना पुलिस के लिए कितना मुश्किल हो रहा है।

एनआईए कोर्ट ने चारों आरोपियों को शनिवार को 10 दिन के रिमांड पर एनआईए भेज दिया है। इससे पहले सभी आरोपियों को जयपुर स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था। 

आपको बता दें कि इस हफ्ते मंगलवार को उदयपुर में बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज ने दिनदहाड़े उसकी दुकान पर बेरहमी से हत्या कर दी।

दोनों ने बकाया इस घटना का वीडियो बनाया और एक अन्य वीडियो में दोनों ने धारदार हथियार दिखाते हुए अपना जुर्म कबूला और पीएम मोदी को मारने की धमकी दी थी। हालांकि वारदात के दिन ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया।

इस बीच हत्या में शामिल आरोपियों का पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकवादी समूह से संबंध की बातें भी सामने आईं। ऐसे में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मामले की पड़ताल कर रही है। 

टॅग्स :एनआईएजयपुरउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी