महाराष्ट्र: गुप्तधन की लालच में दो साल के बच्चे की चढ़ाई बलि, आरोपी गिरफ्तार
By भारती द्विवेदी | Updated: August 31, 2018 09:09 IST2018-08-31T09:09:00+5:302018-08-31T09:09:00+5:30
सुनील और प्रमोद के साथ इस वारदात में 2 लोग और शमिल थे। जो कि अभी भी फरार हैं।

महाराष्ट्र: गुप्तधन की लालच में दो साल के बच्चे की चढ़ाई बलि, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 31 अगस्त: हमारे देश में अंधविश्वास की जड़ें कितनी मजबूत हैं, इसका एक उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील में गुप्त खजाने की लालच में दो साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी गई है।
मीडिया में आई खबर के अनुसार, चंद्रपुर के खंडाला इलाके में अशोक मेश्राम का दो साल का बेटा युग मेश्राम अपने बड़े भाई हर्षल के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान युग गायब हो गया। बहुत देर तक जब युग का कोई पता नहीं चला, फिर घरवालों ने ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मेश्राम के दो पड़ोसी सुनील और प्रमोद काला जादू करते हैं। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों पर नजर रखना शुरू किया। धीरे-धीरे करके दोनों पर पुलिस का शक और पुख्ता होते गया। वहीं युग की लाश घर के पीछे कचरे के ढेर से बरामद हुआ।
बच्चे के सिर पर पूजा के टीका लगा था। लाश देखकर पता चल रहा था कि उस मरने से पहले काला जादू की पूजा की गई है। फिर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कस्टडी में आने के बाद दोनों ही आरोपियों ने गुप्तधन के नाम पर काला जादू की बात साथ ही युग की हत्या की बात स्वीकार किया है। सुनील और प्रमोद के साथ इस वारदात में 2 लोग और शमिल थे। जो कि अभी भी फरार हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अंधविश्वास विरोधी कानून, हत्या समेत कई अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।