लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात के 2 सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, कोरोना जांच से बचने के लिए जानबूझकर थे छिपे

By भाषा | Updated: April 8, 2020 08:48 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल 4,067 मामले सामने आए हैं जिनमें से कम से कम 1,445 पिछले महीने दिल्ली के पश्चिम निजामुद्दीन इलाके में स्थिति तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा, जिन 2 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनके दोस्त में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।देश के अलग-अलग हिस्सों में 25,500 तबलीगी सदस्यों और उनके संपर्कों को पृथकवास में भेज दिया गया है।

देहरादून:  उत्तराखंड के हरिद्वार में कोरोना वायरस की जांच से कथिततौर पर बचने का प्रयास कर रहे तबलीगी जमात के दो सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। डीजीपी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा कि तबलीगी जमात के दो सदस्य हाल ही में राजस्थान के अलवर से लौटे थे। वे जांच से बचने के लिए जानबूझकर छिपे हुए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके दोस्त में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन द्वारा बार-बार अपील करने और चेतावनी देने के बावजूद जांच कराने से बचने के लिए वे छिप रहे थे। इस कारण उन्होंने अपना और दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल दिया।” डीजीपी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से उनका पता लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इन लोगों की पहचान के लिये शुरू किये गए “व्यापक अभियान” के बाद अब तक 25,500 तबलीगी सदस्यों और उनके संपर्कों को पृथकवास में भेज दिया गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में 1,000 विदेशियों समेत कम से कम 9000 लोग शामिल हुए थे और इसके बाद ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में भी गए। राज्यों से मिली खबरों के मुताबिक इन प्रतिभागियों में से बहुत से अब भी जांच के लिये सामने नहीं आए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डनिज़ामुद्दिनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला