लाइव न्यूज़ :

केरलः CPM सदस्य की हत्या के मामले में दो RSS कार्यकर्ता गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 6, 2018 17:41 IST

अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है।

Open in App

कासरगोडः 06 अगस्तः केरल के कासरगोड में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने सोमवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ वामपंथी पार्टी भी हत्या के लिए आरएसएस व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जिम्मेदार ठहरा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात तिरुवनन्तपुरम से 600 किलोमीटर दूर उपपाल में ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवायएफआई) के कार्यकता सिद्दीकी पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।

अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कोदियेरी बालाकृष्णन ने घटना की निंदा करते हुए इसके लिए आरएसएस और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने कहा कि केरल समुदाय को राज्य में सांप्रदायिक ताकतों को अलग-थलग करने और पहचानने में सक्षम होना चाहिए। बीजेपी के राज्य अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमला राजनीति से प्रेरित नहीं था।(भाषा इनपुट के साथ)देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :केरलआरएसएससीपीआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?