दिल्ली पुलिस ने अभिवादन करके लूटने वाले 'नमस्ते गैंग' के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, एक बदमाश को लगी गोली

By शिवेंद्र राय | Published: August 4, 2022 07:25 PM2022-08-04T19:25:48+5:302022-08-04T19:27:50+5:30

दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया है। यह गैंग विशेष रूप से सुबह टहलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था। लुटेरे पहले नमस्ते कहते थे फिर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

Two members of Namaste gang were arrested after an encounter with police in east Delhi | दिल्ली पुलिस ने अभिवादन करके लूटने वाले 'नमस्ते गैंग' के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, एक बदमाश को लगी गोली

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली में पकड़े गए नमस्ते गैंग के दो सदस्यदिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तारमुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 'नमस्ते गिरोह' नाम के एक अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी लूटने से पहले लोगों को नमस्ते कहते थे। यह गैंग विशेष रूप से सुबह टहलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था। गैंग के सदस्य मॉर्निंग वॉक करने वालों का पहले हाथ जोड़कर अभिवादन करते थे, बाद में लूट लेते थे।

इस गैंग के बारे में पुलिस को जानकारी तब मिली जब एक 45 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि 2 अगस्त को सुबह करीब 5.50 बजे वह विवेकानंद महिला कॉलेज की ओर जा रहा था। जब वह कोटक महिंद्रा बैंक के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने पहले "नमस्ते" कहा और बंदूक की नोक पर उनकी सोने का कड़ा लूट कर मौके से फरार हो गए। मंगलवार को शाहदरा जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर आरोपियों ने बंदूक की नोक पर लोगों से लूटपाट की। 

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने विवेक विहार स्थित विवेकानंद महिला कॉलेज के पास जाल बिछाया। इसके बाद दो बाइक सवार मौके पर पहुंचे जिसके बाद एक सिपाही प्रशांत ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम पर कुल दो राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक गोली एसआई प्रशांत के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान अफजल नाम के एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। दूसरे लुटेरे की पहचान शाहिद के रूप में हुई है।

Web Title: Two members of Namaste gang were arrested after an encounter with police in east Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे