लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: ठाकुरगंज में बदमाशों ने की दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2018 09:27 IST

हत्या की खबर मिलते ही दर्जनों लोगों ने सड़क पर उतर कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके करण ठाकुरगंज इलाके की सड़कों पर ट्राफिक पूरी तरह से ठप हो गया।

Open in App

लखनऊ, 4 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार रात बदमाशों ने दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना ठाकुरगंज में मुसाहिबगंज चुंगी के पास की है। इस मामले ने पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

मृतकों की पहचान इमरान गाजी (24) और अरमान (22) रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। अरमान पेशे से कैब ड्राइवर था और उसका भाई इमरान अभी पढ़ाई कर रहा था। 

खबरों कि मानें तो दोनों भाई बुधवार देर रात जब घर लौट रहे थे तब रास्ते में कुछ बदमाश घात लगाए बैठे थे। इन बदमाशों ने गाड़ी रोक ली। जिसके बाद उनके बीच काफी कहासुनी हो गई।  

इसी बीच एक आरोपी ने डंडे से उनपर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई काफी घायल हो गए। इसके बाद दोनों को गोली मारकर वहां से फरार हो गए। 

जानकरी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही दर्जनों लोगों ने सड़क पर उतर कर हंगामा शुरू कर दिया।

इसके करण ठाकुरगंज इलाके की सड़कों पर ट्राफिक पूरी तरह से ठप हो गया। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई।

टॅग्स :लखनऊयूपी क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला