लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कुख्यात अपराधी ने पुलिस टीम पर देसी बम फेंका, एक पुलिसकर्मी की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:29 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां मनाक्करई क्षेत्र में हुई। पुलिस दुरई मुथू नामक एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के तूतीकोरिन में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी द्वारा पुलिस की एक विशेष टीम पर देसी बम फेंके जाने से एक कान्स्टेबल की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कान्स्टेबल की मौत पर दुख जताया।

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी द्वारा पुलिस की एक विशेष टीम पर देसी बम फेंके जाने से एक कान्स्टेबल की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कान्स्टेबल की मौत पर दुख जताया और मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 50 लाख रुपये सहायता की घोषणा की। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां मनाक्करई क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस दुरई मुथू नामक एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई थी। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर देसी बम फेंके जिसमें सिपाही सुब्रमण्यम की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने कहा कि मुथू के खिलाफ हत्या के दो मामलों समेत कई मामले चल रहे हैं। पुलिस टीम गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिये गई थी। अधिकारी ने कहा कि बदमाश ने दो बम फेंके, जिनमें से एक बम फट गया। इसमें सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने कहा कि बम फेंकते समय मुथू के हाथ में चोट आई। उसे तिरुनेवेली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पलानीस्वामी ने चेन्नई में जारी बयान में सुब्रमण्यम की मृत्यु पर दुख जताया और इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया। 

उन्होंने सुब्रमण्यम के परिवार के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने साथ ही परिवार के लिए 50 लाख रुपये सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने एक रिश्तेदार को अर्हता के आधार सरकारी नौकरी देने का भी निर्देश दिया। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो