लाइव न्यूज़ :

पुरी: मंदिर के पास बस में आदिवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार, घटना से गरमाई राज्य की राजनीति

By भाषा | Updated: July 9, 2019 20:48 IST

इस मामले में बस के हेल्पर और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम,2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Open in App
ठळक मुद्दे15 साल की लड़की की बस से आ रही चीखपुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उसे बचाया गया। इस घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और इस पर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल सरकार से जवाब मांगा है। 

ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी में खड़ी बस में एक आदिवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में बस के हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुरी पुलिस अधीक्षक उमा शंकर दाम ने कहा कि यहां श्री गुंदीचा मंदिर के पास क्योंझर निवासी एक 15 साल की लड़की की बस से आ रही चीखपुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उसे बचाया गया।

इस मामले में बस के हेल्पर और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम,2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दास ने बताया कि यह लड़की सोमवार को क्योंझर से मालतीपुर जा रही थी पर रास्ते में उसकी आंख लग गई और वह अपने बस स्टॉप पर नहीं उतर सकी।

हेल्पर ने उसे झूठा दिलासा देते हुये कहा कि वह अगली सुबह उसे उसकी जगह उतार देगा। बाद में रात के समय उसने इस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और इस पर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल सरकार से जवाब मांगा है। 

टॅग्स :ओड़िसारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?