लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट केस में नया खुलासा, दो एक्ट्रेस ने फिल्म प्रोड्युसर पर लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 19, 2018 11:17 IST

बिजनेसमैन से तेलुगू फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर बने मोदुगुमुडी किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर कास्टिंग काउच को लेकर चर्चा में आईं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस ने किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जून। बिजनेसमैन से तेलुगू फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर बने मोदुगुमुडी किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर कास्टिंग काउच को लेकर चर्चा में आईं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस ने किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी अमेरिका के शिकागो शहर में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को फंसाते थे। केवल श्री रेड्डी ही नहीं टॉलीवुड की कई और एक्ट्रेस ने भी खुद के साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: अभिनेत्रियों से अमेरिका में जिस्मफरोशी कराते थे भारतीय दंपत्ति, हुए गिरफ्तार

इसके अलावा तेलुगू की ही एक अन्य मशहूर होस्ट और एक्ट्रेस अनसुइया ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ कई खुलासे किए हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए एक्ट्रेस अनसुइया ने बताया कि 'मुझे अमेरिका गए हुए काफी समय हो गया है। मैं 2014 में एक इवेंट में हिस्सा लेने संगीतकार देवी प्रसाद के साथ थी। 2016 में मुझे श्रीराज ने एक अमेरिकी नंबर से फोन किया और मुझसे पूछा कि क्या मैं तेलुगू एसोसिएशन इवेंट में हिस्सा लेने अमेरिका आ सकती हूं।'  

यह भी पढ़ें: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेटः रिजॉर्ट में जिस्म का सौदा करने के आरोप में ये मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार

अनसुइया ने आगे बताया कि 'वो जिस तरह बात कर रहे थे मैं बहुत असहज हो गई। उन्होंने इस बारे में वादा करने के लिए कहा लेकिन मैंने इवेंट में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया। मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने मेरी तस्वीरें इवेंट के पोस्टर में लगाई। तब मैंने ट्वीट कर कहा भी कि मैं इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।'

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर सेक्स स्कैण्डल: पूर्व डीएसपी और पूर्व डीआईजी समेत 5 को 10 साल की कैद

इससे पहले शिकागो में प्रकाशित हुई खबरों के अनुसार, आरोपी  प्रोड्यूसर किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये वसूलते थे। मामला सामने आने के बाद अमेरिकी पुलिस ने गहन जांच पड़तला के दौरान प्रोड्यूसर के घर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने छापेमारी में कई बैग और करीबव 70 कंडोम जब्त किए।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: सेक्स स्कैंडल में पूर्व डीएसपी और पूर्व डीआईजी समेत पांच दोषी करार, दो बरी

इसके अलावा पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला है जिसमें आने वाली हीरोइनों की डिटेल्स जैसे उनकी डेट कब किसके साथ होनी है, दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे लेकिन उन्हें सेक्स रैकेट में फंसा वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे। मामला सामने आने के बाद अब साउथ फिल्मों की दो हिरोइनों ने फिल्म प्रोड्यूसर किशन और उसकी पत्नी चंद्रा के खिलाफ के खिलाफ पहली बार चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?