अभिनेत्रियों से अमेरिका में जिस्मफरोशी कराते थे भारतीय दंपत्ति, हुए गिरफ्तार
By भारती द्विवेदी | Published: June 15, 2018 10:30 AM2018-06-15T10:30:13+5:302018-06-15T10:30:13+5:30
पुलिस को किशन और चंदा के खिलाफ एक नोट मिला था, जिसमें दोनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।
नई दिल्ली, 15 जून: अमेरिका में रह रहे एक भारतीय दंपत्ति को वेश्यावृति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के शिकागो में रहने वाले भारतीय मूल के किशन मॉडुगुमुदी उर्फ श्रीराज चोनपुट्टी और उसकी पत्नी चंद्रा पर टॉलीवुड सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। ये दोनों पति-पत्नी अमेरिका में इवेंट और शो के नाम टॉलीवुड की हीरोइनों से संपर्क करते थे। जब वो अभिनेत्रियां इनकी बातों में आकर अमेरिका पहुंचती थीं, फिर ये उन्हें वेश्यावृति के धंधे में भेज देते थे। पुलिस को किशन और चंदा के खिलाफ एक नोट मिला था, जिसमें दोनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। उस नोट में पीड़िता ने दोनों ही पति-पत्नी से उसे छोड़ देने की गुजारिश की थी।
झारखंड: भैंस चुराने के मामले में दो युवकों को भीड़ ने दी दर्दनाक सजा, पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
गया में हैवानियत की हद पार, घर लौट रहे डॉक्टर को बंधक बना बेटी और पत्नी से गैंगरेप
खबरों के अनुसार, आरोपी किशन अमेरिका में बिजनेस करता है। साथ ही उसने कुछ तेलुगू फिल्मों का सह-निर्माण भी किया है। अभिनेत्रियों को अमेरिका बुलाने के किशन-चंदा उनसे डेट्स के नाम पर 3 हजार अमेरिकी डॉलर लेते थे। फिर उन्हें एक डिंगी अपार्टमेंट रहने भेज देते थे, जहां वो अपनी डेट्स का इंतजार करती थीं। गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने किशन-चंद्रा का घर खंगाला तो उन्हें वहां से कई जीप्लॉक बैग, 70 से अधिक कंडोम और एक रजिस्टर मिला। बरामद रजिस्टर में चंदा ने सभी अभिनेत्रियों की डेट्स की डिटेल लिखी थी। गिरफ्तारी के बाद शिकागो कोर्ट ने उनदोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया है।
क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती का बयान, विदेश भागने से रोकने की भी तैयारी शुरू
चंदा और किशन के दो बच्चे हैं। उनदोनों को जेल भेजने के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी वर्जीनिया बाल कल्याण के अधिकारियों को दे दी गई है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!