लाइव न्यूज़ :

Tihar Jail: तिहाड़ जेल के बाहर कैदियों की लंबी कतार, जानें आखिर क्या वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 20:21 IST

Tihar Jail: दिल्ली के कीर्ति नगर में हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये अपने दो भाइयों को जेल छोड़ने आये बजरंग सैनी ने कहा, ‘‘मेरे भाइयों को हत्या के मामले में पांच साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वे 2021 में जेल से बाहर आए थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमामले का निकट भविष्य में निपटारा हो जाएगा और वे अपनी जिंदगी नये सिरे से शुरू कर पाएंगे।दोषियों और विचाराधीन कैदियों को 24 मार्च को निर्देश दिया था कि वे 15 दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर दें।जेल से बाहर आने के बाद मैं छोटे-मोटे अंशकालिक काम करता रहा।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान आपातकालीन जमानत या पैरोल पर रिहा किये गये कैदियों को आत्मसमर्पण करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद शुक्रवार को यहां तिहाड़ जेल के बाहर प्राधिकारियों के समक्ष इसके लिए कतार लगी रही।

दिल्ली के कीर्ति नगर में हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये अपने दो भाइयों को जेल छोड़ने आये बजरंग सैनी ने कहा, ‘‘मेरे भाइयों को हत्या के मामले में पांच साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वे 2021 में जेल से बाहर आए थे।’’ सैनी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस मामले का निकट भविष्य में निपटारा हो जाएगा और वे अपनी जिंदगी नये सिरे से शुरू कर पाएंगे।

हमें पता है कि वे (आदतन) अपराधी नहीं है। उनसे गुस्से में यह अपराध हुआ।’’ उच्चतम न्यायालय ने वैश्विक महामारी के दौरान रिहा किये गये सभी दोषियों और विचाराधीन कैदियों को 24 मार्च को निर्देश दिया था कि वे 15 दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर दें।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली कारागार विभाग ने बताया कि 27 मार्च से पांच अप्रैल तक कुल 128 कैदी जेल लौटे हैं, जिनमें से 73 विचाराधीन कैदी और 55 दोषी हैं। हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी नरेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘मुझे वसंत कुंज पुलिस थाने में हत्या के एक मामले में पकड़ा गया था। यह घटना करीब चार साल पहले हुई। मैं अगस्त 2021 में जेल से बाहर आया।

जेल से बाहर आने के बाद मैं छोटे-मोटे अंशकालिक काम करता रहा।’’ अपनी पहचान उजागर न करने वाले युवा राजमिस्त्री ने कहा कि वह अपनी मां को छोड़ने के लिए तिहाड़ जेल आया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां को लगभग तीन साल पहले पश्चिमी दिल्ली में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह 2021 से (जेल से) बाहर थीं।’’ 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसुप्रीम कोर्टदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी