लाइव न्यूज़ :

रांची से पीएलएफआई के तीन नक्सली हथियार समेत गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:35 IST

पुलिस ने कहा कि पकड़े गये नक्सलियों के पास से दो पिस्तौल, 29 कारतूस, तीन मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये तीनों नक्सलियों के खिलाफ पहले से भी अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधी रांची के अनेक व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन किये थे और वे उन पर रंगदारी न देने की स्थिति में हमले की भी योजना बना रहे थे।नक्सलियों की पहचान विनय तिग्गा, कचना पाहन और सन्नी कच्छप के रूप में की गयी है।

रांचीझारखंड की राजधानी रांची से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन नक्सलियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर यहां अनेक व्यापारियों पर हमले की उनकी साजिश विफल कर दी है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने यहां संवाददाता सम्मेलन कर तीनों पीएलएफआई नक्सलियों को मीडिया के समक्ष पेश किया और बताया कि शनिवार रात में तीनों को नामकुम और पंडरा थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।

तीनों किराये पर कमरा लेकर रहते थे और वहीं से वे राजधानी के अनेक बड़े व्यापारियों को फोन कर उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे। झा ने बताया कि पकड़े गये नक्सलियों की पहचान विनय तिग्गा, कचना पाहन और सन्नी कच्छप के रूप में की गयी है और ये सभी रांची के ही नगड़ी इलाके के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पकड़े गये नक्सलियों के पास से दो पिस्तौल, 29 कारतूस, तीन मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये तीनों नक्सलियों के खिलाफ पहले से भी अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हाल में उन्होंने रांची के अनेक व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन किये थे और वे उन पर रंगदारी न देने की स्थिति में हमले की भी योजना बना रहे थे। भाषा, इन्दु मानसी मानसी

टॅग्स :नक्सलरांची
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार